ललितपुर, जनवरी 24 -- मदनपुर गांव से एक 22 वर्षीय नवविवाहिता लापता हो गयी। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में थी। घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। ग्राम मदनपुर निवासी शशि रायकवार ने बताया कि उनकी बेटी जशोदा की शादी 25 नवंबर को बार थाना क्षेत्र के पारोन गांव में हुई थी। शादी के बाद वह करीब एक सप्ताह तक ससुराल में रही और उसके बाद लगभग एक महीने से मदनपुर स्थित अपने मायके में रहने लगी थी। 14 नवंबर की सुबह करीब चार बजे वह किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मदनपुर थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...