फिरोजाबाद, मई 13 -- एका क्षेत्र में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ था। एका के गांव फतेहपुर पाट में अंजली (24) पत्नी अजय की अठारह माह पूर्व ही शादी हुई थी उसका मायका जिला कासगंज में है। उसका पति दिल्ली रहकर हलवाई का काम करता है। जैसे ही मायके पक्ष को अंजली की मौत की सूचना मिली परिवार में हाहाकार मच गया। वह अंजली के ससुराल पहुंचे। अंजली के चाचा ओमपाल ने अंजली की हत्या का आरोप लगाया है। अंजली के ससुर महेश पर लगाया है कि अंजली पर उसका ससुर गलत निगाह रखता था जो उसने अपने मायके वालों को बताई थी। चाचा ने बताया कि बीस दिन पहले भी मृतका के साथ उसके ससुर ने मारपीट की थी जिसे उन्होंने अंजली को अपने घर सोरों बुला लिया था। फिर समझौता होने पर पुनः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.