बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की पंचवीर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार रात एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मृतका गांव निवासी आदित्य कुमार ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर की 21 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी बतायी गयी है। नवविवाहिता की खुदकुशी की खबर सुनकर लोग हतप्रभ हैं। लोगों के बीच चल रही चर्चा के अनुसार मृतका का पति घर में नहीं था। देर रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को कमरे में फंदे में लटका पाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की खुदकुशी की जानकारी मिलने पर परिजन पुलिस को जानकारी दिये बिना ही शव को फंदे से उतार बेड पर कर दिया। इससे मामला गंभीर और संदेहास्पद हो गया। शुक्रवार की सुबह होते ही नवविवाहिता के खुदकुशी की खबर आग की फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.