गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्यामपार्क एक्सटेंशन में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। नवविवाहिता के भाई ने बहन के पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के ग्राम चौड़ा में रहने वाले दिनेश चौहान की ओर से साहिबाबाद थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दिनेश चौहान के अनुसार 23 नवंबर 2025 को उन्होंने अपनी बहन मोनिका की शादी इशांत निवासी श्याम पार्क एक्सटेंशन साहिबाबाद के साथ की थी। शादी में उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही इशांत ने मोनिका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कई बार मोनिका ने उन्हें बताया था। इसके चलते उन्होंने इशांत को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। दिनेश का कहना है कि 25 दिसंबर 2025 को...