चतरा, जुलाई 16 -- चतरा प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अम्बाडीह गांव की 19 वर्षीय खुशबू कुमारी ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खा लिया। बताया जाता है कि खुशबू की शादी दो महीने पूर्व अम्बाडीह गांव निवासी रंजन भारती से हुई थी, जो वर्तमान में कोलकाता में काम करता है। मंगलवार को लगभग 11 बजे फोन पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के कुछ समय बाद ही खुशबू ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत खुशबू को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बचाई गई। फिलहाल खुशबू का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.