धनबाद, दिसम्बर 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि । मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर में रहने वाली विवाहिता पिंकी कुमारी का शव गुरूवार की देर रात अपने आवास में संदेहास्पद स्थिति में मिली। इधर सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह महेशपुर पहुंचे मृतका के मायके सिलफोर थाना पिंडराजोर से पहुंचे परिजनों ने पिंकी के पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद मधुबन पुलिस ने मृतका के मायके वालों को समझाबुझा कर शांत कराया। बाद में कागजी करवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इस संबंध में मृतका के पिता बहादुर रजवार ने मधुबन पुलिस को आवेदन देते हुए अपनी पुत्री पिंकी कुमारी की हत्या करने का आरोप पति हराधन रजवार, ससुर डेगलाल रजवार एवं सास प्रिया देवी पर लगाते हुए कारवाई की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.