सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के रनौली पंचायत के कोदरकट गांव में करीब 22 वर्षीया एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता की मौत मुजफ्फरपुर के किसी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतका की पहचान कोदरकट गांव निवासी शिवचंद्र महतो के पुत्र श्रवण कुमार की करीब 22 वर्षीया पत्नी रीमा कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को ससुराल वालों को सौंप दिया है। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकता है। हालांकि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रीमा कुमारी की मां व जिले के रीगा थाना क्षेत्...