हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के सामने नई बस्ती में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई है। उसके पिता ने मारकर टांगने का आरोप लगाया है। दूसरी घटना में मझगवां थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मझगवां थानाक्षेत्र के खिरिया गांव के रहने वाले अखिलेश साहू की 21 वर्षीय पत्नी सुधा और 4 माह की बच्ची के साथ कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के सामने नई बस्ती में रहते हैं। मंगलवार की शाम सुधा का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। जनपद बांदा के अछनौड़ निवासी मृतका सुधा के पिता प्रेमनारायण साहू ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी निशा की कई साल पहले खिरिया गांव के सुरेंद्र के साथ शादी की थी। तकरीबन दो साल पहले सुरेंद्र के ...