फतेहपुर, जून 3 -- थरियांव। ससुराल में विवाद करके नव विवाहिता अपने मायके पहुंच गई। दूसरे दिन घर में काम करते समय गश खाकर गिरी तो परिजन हड़बड़ा गए और फौरन अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि से कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के मुरांव गांव निवासी नरेश पासवान ने अपनी पुत्री सीमा देवी की शादी दो वर्ष पूर्व हुसैनगंज के अमहईया निवासी सुनील पासवान के साथ किया था और अब एक पुत्र भी है। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद होता रहता था, दो दिन पूर्व भी पति से विवाद हुआ था। पति लखनऊ चौराहे से छोड़कर घर वापस चला गया था। वहीं नवविवाहिता अपने मायका मरांव आ गई थी। मंगलवार को दरवाजे पर साफ सफाई कर रही थी और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देखकर परिजन घबरा गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.