भागलपुर, जनवरी 21 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में नवविवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब इसे हत्या का रूप देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता सोनवर्षा निवासी मनोज कुमार मुन्नी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने ज्योति कुमारी के ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.