भागलपुर, फरवरी 11 -- प्रखंड के अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने पति सौरभ सनगही समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के क्रम में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता एसआई मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दयालपुर गांव से मृतका के पति सौरभ सनगही को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...