फिरोजाबाद, मई 15 -- जनाद के एका क्षेत्र में नव विवाहिता की मौत पर हत्या करने का आरोप का मुकदमा दर्ज हो गया है। सोरों कासगंज निवासी अंजली का विवाह अठारह माह पूर्व एका के गांव फतेहपुर पाट निवासी अजय के साथ हुआ था। सोमवार को अंजलि का शव फंदे पर झूलता मिला था। मृतका की मां राम बेटी ने एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी पुत्री की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। शादी के बाद से ही अंजलि के ससुरालजन कम दहेज लेकर ताना मारते थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट भी करते थे। अंजलि का ससुर महेश उस पर गलत नजर रखता था। मवेशियों को चारा डालते समय ससुर ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया था। मृतका ने सारी बात अपने माइकेपक्ष वालों को बताई थीं जिस पर मृतका अपने मायके आ गई थी। फैसला होने पर वह ससुराल चली गई और सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। मृतका की मां रामबेटी न...