भागलपुर, फरवरी 5 -- बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतका के पिता मनोज राय ने पति सौरभ सनगही समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज उत्पीड़न के बाद की गई सुनियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मनोज राय ने बताया कि शादी को दो माह भी पूरे नहीं हुए थे, तभी बेटी की मौत की खबर आई। विवाह के बाद से ही ज्योति को दहेज और घरेलू विवाद को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझौते की कोशिश के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की ग...