कटिहार, जनवरी 9 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र। रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभा गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक लाभा गांव की सोमी खातून ने अपने घर मे ही फांसी लगा लिया । घर का दरवाजा नही खुलने पर ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा। महिला फंदे से लटकी मिली। परिजन आनन - फानन में कटिहार मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने रोशना थाना को लिखित आवेदन देकर दहेज नही देने पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए आवेदन मृतका के पिता मंसूर आलम ने कहा है कि मेरी...