किशनगंज, जनवरी 1 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान टीम नववर्ष 2026 किशनगंज जिले के लिए उपलब्धियों से भरा होगा। जिले में विकास के नये आयाम जुड़ेंगे। नये वर्ष में कई प्रोजेक्ट पूरा होंगे। पुलिस लाइन का भवन का निर्माण पूरा होगा। खगड़ा स्टेडियम के समीप आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य फरवरी 2026 में पूरा होगा। विद्युत विभाग के द्वारा शहर के खगड़ा मेला ग्राउंड के पास पॉवर सब स्टेशन का निर्माण कार्य नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। आधुनिक पार्क का निर्माण होगा पूरा किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के खगड़ा स्टेडियम के समीप आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य फरवरी 2026 में पूरा होगा। बिहार शहरी विकास कंपनी (बुडको) द्वारा 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य पूरा होगा। योजना की मंजूरी मिलने के बाद 56 हजार स्क्वायर फीट के विशाल क्षेत्र में पार्क का निर्माण हो...