औरैया, जनवरी 1 -- अनंतराम स्थित टोल प्लाजा परिसर में नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 1 जनवरी की भोर तक चला, जिसमें देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ टोल प्लाजा के वरिष्ठ संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने परिसर स्थित मंदिर में विधिवत हवन-पूजन और आरती के साथ किया। इसके बाद रोशनी से सजे भव्य पंडाल में पहले भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, वहीं बाद में देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों में जोश और उमंग भर दी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका कर्मचारियों और आमजन ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ संय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.