मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। नव वर्ष 2026 का शुभारंभ चतुर्ग्रही योग में होने जा रहा है। 1 जनवरी 2026 को धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। साल 2026 में पूरे वर्ष शनि को छोड़कर सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि केवल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.पं केदार मुरारी का कहना है कि नए साल 2026 में ग्रहों की ऐसी स्थिति तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार साल 2026 में प्रकृति में भी असामान्य और आश्चर्यजनक हलचल देखने को मिल सकती है। प्राकृतिक आपदाएं, मौसम में अचानक बदलाव और भौगोलिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ यह वर्ष धर्म और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार का भी संकेत देता है। लोग भौतिकता से हटकर आध्यात्मिक मार्ग की ओर अधिक आकर्षि...