गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित खेल मैदान में वन विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से धन्वंतरि होड़ोपैथी ईको पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क निर्माण की सभी प्रकिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। नववर्ष में उक्त पार्क का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा और ग्रामीणों के लिए खोल दिया जाएगा। नववर्ष में गांडेय विधायक कल्पना के द्वारा पार्क का शुभारंभ होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी से ही गांडेय के ग्रामीण उक्त पार्क में अपने बच्चों के साथ घूमने जाने लगे हैं। बता दें कि लगभग 17 एकड़ में फैला धन्वंतरि पार्क में अमृत मूल, हड़जोड़, पिप्पली, केऊ, हरसिंगार, छोटा चांद, कटकरंज, स्नेक प्लांट, लाजवंती, गिलोय, प्रसोत, पान, विधारा, सतावर, ईश्वर मूल, अपराजिता सहित लगभग 200 औषधीय पौधे लगाए गए हैं। सभी पोधौं के सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.