धनबाद, जनवरी 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। बोर्ड बालक मध्य विद्यालय पचगढ़ी में बुधवार को बाघमारा शिक्षक समाज के नेतृत्व में नववर्ष मिलन समारोह सह सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के सम्मान व आपसी समन्वय को सशक्त बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाल उपस्थित थे। सेवानिवृत्त शिक्षक विनय रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव राममूर्ति, उज्ज्वल तिवारी, वार्ड पार्षद विनायक गुप्ता, चंदन मोदक, रेवती रमण, सियाराम सिंह, राजेश सिन्हा, महावीर पासवान, कृष्ण तिवारी, नंद किशोर सिंह, राकेश कुमार, राजकुमार ठाकुर, चंडी चरण दास, अमिताभ पांडेय, मो. अरशद, राखी कुमारी, रेखा कुमारी, चंदा भारती आदि मौजूद थे।...