मुंगेर, मार्च 31 -- हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता विक्रम संवत 2082 हिन्दू नववर्ष पर नगर के पुरानी चौक स्थित बनारसी देवी टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के प्रधानाचार्य रौशन कुमार सिंह के संयोजन में झांकी निकाली गई। जिसमें विद्यालय के बच्चे बच्चियों ने भारत माता और विक्रमादित्य की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली। जो नगर के पुरानी चौक, कन्या मध्य विद्यालय, साहू टोला, मुख्य बाजार के रास्ते पूरे नगर का भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक रौशन कुमार सिंह ने नव वर्ष प्रतिपदा से जुड़े सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व बताते हुए कहा कि आज के ही दिन ब्रह्माजी के द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, महर्षि दयानन्द के द्वारा आर्यसमाज की स्थापना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.