मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कथैया थाना क्षेत्र में नववर्ष की पार्टी को लेकर पिस्टल व तलवार लेकर बाइक से कुछ युवकों के निकलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच शुरू की। इस दौरान कथैया पोखर के निकट पुलिस ने युवक सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। वह कथैया थाना क्षेत्र के उजरी गांव का रहने वाला है। वहीं, अन्य युवक फरार हो गए। उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, दो बाइक व एक तलवार जब्त किया गया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने शुक्रवार को बताया कि पूछताछ में सचिन ने नववर्ष की पार्टी करने के उद्देश्य से पिस्टल, कारतूस व तलवार के साथ एकत्रित होने की बात स्वीकार की है। इसमें शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.