बगहा, दिसम्बर 29 -- बगहा, हमारे संवाददाता। नववर्ष के स्वागत को लेकर जिलेभर में सेलब्रिेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) समेत दो दर्जन से अधिक हॉट स्पॉट नववर्ष मनाने वालों की पहली पसंद बने हुए हैं। खासकर भिखनाठोरी, नंदनगढ़, अमवामन और गंडक नदी के विभन्नि घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने इन इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पर्यटन प्रेमियों के लिए राहत की खबर यह है कि उदयपुर वन्य अभ्यारण्य नववर्ष के अवसर पर खुला रहेगा। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के कारण यह स्थल नववर्ष के स्वागत के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां पिकनिक और फैमिली टूर के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो पार्कों, ...