फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद। नववर्ष 2026 के मौके पर सेक्टर-10 डी-2 ब्लॉक के लोगों ने अलग पहल की है। यहां जश्न के बजाय तीन दिन का सफाई अभियान शुरू किया गया। ब्लॉकवासियों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नववर्ष मनाने का संदेश दिया। आरडब्ल्यूए प्रधान जगदीश सिंह नैन ने कहा कि नववर्ष केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर समाज के लिए कुछ करने का अवसर भी होना चाहिए। इसी सोच के तहत पूरे ब्लॉक में सामूहिक सफाई अभियान शुरू किया गया है। सफाई के दौरान सड़क किनारे लंबे समय से जमा पॉलिथीन, घरेलू कचरा और गंदगी को एकत्र किया गया। शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट और हरदीप बीसला एडवोकेट ने सफाई कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर अभियान में भागीदारी की। एकत्र कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर शहर से बाहर निस्तारण के लिए भेजा गया। वशिष्ठ ने बताया कि सड़क से उड़ने वाली मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.