अररिया, जनवरी 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि नव वर्ष 2026 की शुरुआत लोगों ने प्रखंड के ऐतिहिासिक शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी सहित विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा पाठ और प्रार्थना कर ईश्वर से मनोकामना की। नववर्ष को देखते हुए अहले सुबह ही मंदिर के पुजारी सिंहेश्वरी गिरि शिवलिंग माता पार्वती मंदिर सहित विभिन्न देवी देवाताओं की पूजा अर्चना कर के कपाट को आम लोगों के दर्शन व पूजन के लिए खोल दिए गए थे। पूजा पाठ को लेकर लोग सुबह से ही सुंदर नाथ धाम मंदिर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालु शिव गंगा में जल भर कर गर्भ गृह स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महोदव, जय शिव शंभू के नारे से मंदिर परिसर गुंजयमान होता रहा। इसके बाद माता पार्वती व नंदी महाराज की पूजा अर्चना किए। पूजा को लेकर मंदिर में भारी भीड़ जूटी। हर कोई अपने आराध्य की प...