शामली, जनवरी 1 -- नववर्ष के अवसर पर नगर पालिका को प्रदेश सरकार की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है। नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल के नेतृत्व में नगर के चहुंमुखी विकास के लिए यह महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। चेयरमैन अरविन्द संगल ने गुरूवार को नगर पालिका सभागार में कर्मचारियों व अधिकारियों को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को शामली नगर में लागू कराने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र प्रेषित किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप चार प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत की गई है। इनमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये, पं. दीनदयाल उ...