बगहा, जनवरी 2 -- चनपटिया। चनपटिया थाने की पुलिस ने गुरुवार को नववर्ष के मौके पर शराब पीकर जश्न मना रहे पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने इसमें गोविनापुर गांव निवासी मोहन यादव, तुलसी साह व शत्रुधन राउत, महनाकुली के असगर अंसारी और चनपटिया सामरी टोला के मनोज प्रसाद शामिल हैं। पियक्कड़ समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक पियक्कड़ समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगो मे गौरीपुर मंझरिया गांव निवासी औरंगजेब अंसारी व केहुनिया गांव निवासी लल्लू यादव शामिल हैं।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने में औरंगजेब को गिरफ्तार किया गया है।वह नशे में अपने घर मे ही हंगामा कर रहा था।उसके भाई एकराम अंसारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है।उंन्होने बताया क...