बुलंदशहर, जनवरी 1 -- क्षेत्र के तीर्थ स्थल राजघाट के नयाबास गंगा तट पर नववर्ष के अवसर पर 14वें विशाल मां गंगा भंडारे का आयोजन किया गया। इसी के साथ, यहां चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ का भी समापन हुआ। अखंड रामायण पाठ का समापन गुरुवार को हुआ। इसके उपरांत केसरी सिंह सहित सभी भक्तों ने विद्वान पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां डालीं। गंगा तट पर भंडारे का आयोजन कर रहे गंगा सेवकों ने केसरी सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। फीता काटकर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी भक्तों ने भजन संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मंगल सिंह, राजवीर सिंह, राजू, खेमकरन शंकर, अखिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, अजय, आशाराम लोधी, ओमवीर सिंह, गंगा सरन हलवाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.