बुलंदशहर, जनवरी 4 -- क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर नववर्ष के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा प्रहरी, गंगा वॉरियर्स के संस्थापक आर्यन गौड़ ने युवाओं से गंगा को पुनः निर्मल बनाने के लिए एकजुट होकर सेवा देने का आह्वान किया। कई प्रत्येक रविवार जिले के सभी घाटों पर सफाई करेंगे। प्रत्येक रविवार को राजघाट युवा संगठन, श्याम सेवा मंडल के संस्थापक पवन शर्मा और चंदौसी पेड़ वाला ट्रस्ट के शिवम अग्रवाल सहित गंगा सेवकों ने लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस स्वच्छता अभियान में निखिल कुमार, माधव शर्मा, हर्ष भारद्वाज, आशु यादव, राहुल रावल, लोकेश माथुर, लोकेश केवट, छोटू प्रजापति, सोनू कुमार, निशांत यादव, कपिल गौतम, लोकेश गौतम, साक्षी शर्मा, प्राची शर्मा, अंशिका ठाकुर, कन्हैया कोली, दिव्यांशी शर्मा, शिवम अग्रवाल, अक्षित अग्...