बुलंदशहर, जनवरी 1 -- नववर्ष पर पुलिस ने शहीद स्मारक, धौलाना बस स्टैण्ड, बिजलीघर चौक आदि प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता पूर्वक पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम हेम सिंह सैनी, कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...