मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- क्षेत्र में किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फूलों की खेती को अपनाने लगे हैं। क्षेत्र में हो रही ग्लेडियोलस फूल की खेती किसानों के लिए आमदनी का मजबूत जरिया बनती जा रही है। सर्दी के मौसम में खिलने वाला यह आकर्षक व रंग-बिरंगा फूल बाजार में लगातार अच्छी मांग बनाए हुए है, जिससे किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं। नवीगंज में किसान श्याम बाबू शाक्य, आलोक शाक्य, अश्वनी शाक्य, विजय सिंह, घनश्याम सिंह, राजवीर शाक्य, प्रवेश शाक्य, भूपेंद्र सिंह ग्लेडियोलस की खेती कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस फसल में लागत कम आती है। वहीं उत्पादन अच्छा होने से मुनाफा अधिक मिलता है। ग्लेडियोलस की खेती अब केवल नवीगंज तक सीमित नहीं है। आसपास के ग्राम रसूलपुर, मलिकपुर, जोत, लालपुर आदि गांवों में भी किसान इस फूल की खेती कर रहे हैं। खेतों में खिले...