गोड्डा, जनवरी 1 -- महागामा,एक संवाददाता, नववर्ष के अवसर पर महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पहाड़ पर पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही युवाओं, परिवारों और दोस्तों के समूह पहाड़ पर पहुंचने लगे और दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्य के कारण गोविंदपुर पहाड़ नववर्ष के जश्न के लिए लोगों की पहली पसंद बना रहा। पिकनिक मनाने आए लोगों ने गीत-संगीत, सामूहिक भोजन और फोटोग्राफी के जरिए नए साल का स्वागत किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।भीड़ को देखते हुए महागामा थाना की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और लोगों से शांति व स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी पर्यटकों का सहयोग किया।नववर्ष के मौके पर गोविंदपुर पहाड़ पर रौनक देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.