लखनऊ, मार्च 30 -- इंदिरा नगर के अरविंदो पार्क में नव संवत्सर जनकल्याण न्यास की ओर से भारतीय नववर्ष मनाया गया। यहां सरोज कुमार शुक्ला और आशा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सभी लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। इस दौरान गौरव शुक्ला, ऋचा शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला और केडी सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...