संभल, जनवरी 4 -- नारी उत्थान समिति के तत्वावधान में रविवार को नववर्ष को लेकर आरके कोल्ड स्टोरेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की सदस्यों ने डीजे की धुन पर डांस कर नए साल का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के लिए गेम्स भी आयोजित किए गए। जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। रविवार को नववर्ष के अवसर पर नारी उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने फिल्मी गीतों पर ढोल की थाप के साथ जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सीमा आर्य ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रतियोगिता हुई। यह वर्ष सभी लोग के जीवन में खुशियां लेकर आए। गुब्बारों से सजावट की गई और सहेलि...