हापुड़, जनवरी 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। नववर्ष के अवसर पर नगर स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर विद्यालय, छात्राओं तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ. राजुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। पाठ के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति रस से सराबोर रहा और वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। डॉ. राजुल सिंह ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक गतिविधियों से करने का उद्देश्य विद्यालय परिवार में आपसी सौहार्द, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.