नोएडा, दिसम्बर 29 -- नोएडा, संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों, होटलों, पब और सोसाइटियों में जश्न के लिए सजावट शुरू हो गई हैं। बाजारों, मॉल्स और सेक्टरों की दुकानों में रंग-बिरंगी लाइटों, सजावटी सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। विभिन्न क्लबों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और सोसायटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पार्टियों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। साथ ही बाजारों में जश्न और खरीदारी का माहौल है, जहां लोग उपहार, फूल, कैलेंडर, डायरी, और शो-पीस जैसी चीजें खरीद रहे हैं। वहीं, होटलों और रेस्टोरेंट में सजावट और पार्टियों की बुकिंग हो रही है। लोग नए साल के संकल्पों के साथ निवेश करने की योजना भी बना रहे हैं, जिससे हर सेक्टर में रौनक दिख रही है। कस्टमाइज्ड मग, डायरी, पेन और ग्रीटिंग कार्ड्स...