कोडरमा, दिसम्बर 29 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। नववर्ष के आगमन को लेकर धार्मिक स्थलों की भी तैयारी जोरों पर है। मंदिर, मस्जिदों व गिरजाघर और गुरुद्वारों को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय धार्मिक समिति के लोग भी व्यवस्था की अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा पाठ, हवन व भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। कई मंदिरों में नया साल की पहली सुबह मंगला आरती व विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। मस्जिदों में विशेष दुआ व नमाज के द्वारा अमन-चैन व खुशहाली की कामना की जायेगी। गिरजाघरों में भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा और कैंडल लाईट कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरुद्वारों में 31 दिसंबर की रात नौ बजे से एक बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन होगा। झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.