औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गोह प्रखंड के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर पिकनिक मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रखंड के देवकुंड मंदिर और पवित्र तालाब, पुनपुन और मदार नदी के संगम पर स्थित भृगुरारी, मरही धाम, देवहरा पुनपुन नदी तट पर स्थित सूर्य मंदिर, हमीदनगर पुल के पास पुनपुन बराज सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां काफी भीड़ होती है। यहां शिवलिंग पर जलार्पण कर लोग सुख समृद्धि की कामना करते हैं। श्रावण मास में यहां लाखों लोगों की भीड़ पहुंचती है। इधर अन्य जगहों पर भी लोग घूमने के लिए पहुंचेंगे। लोग स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना करेंगे। नववर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.