दुमका, जनवरी 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। नए साल के प्रथम दिन की शुरूआत लोगों ने पूजा-पाठ के साथ शुरू किया। नववर्ष के पहले दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर बासुकीनाथ मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को साल के प्रथम दिन 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक किया। खराब मौसम व कपकपाती ठंड के बावजूद भक्त बाबा के दर्शन को ललायित थे। गुरुवार को अहले सुबह से ही बाबा के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से दिनभर गुजता रहा। हर-हर महादेव के जयघोष की जोरदार ध्वनी भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए और भी उत्साहित कर रहे थे। नए साल की शुरूआत भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ के स्पर्श पूजन व दर्शन से की। इस मौके पर बाबा के भक्तों ने फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर सुख शांति व मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.