बिहारशरीफ, दिसम्बर 30 -- 31 दिसंबर व एक जनवरी को भारी संख्या में पहुंचेंगे पर्यटक एक सप्ताह से पर्यटकों से गुलजार है राजगीर के पर्यटन स्थल फोटो : राजगीर पर्यटक-राजगीर का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल। राजगीर, निज संवाददाता। नववर्ष के स्वागत और जश्न के लिए पर्यटक नगरी सज-धज कर तैयार है। पर्यटकों के स्वागत के लिए जगह-जगह पर इंतजाम किये जा रहे हैं। वैसे तो राजगीर, एक सप्ताह से पर्यटकों से गुलजार है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। यहां बिहार के साथ झारखंड, बंगाल, यूपी समेत अन्य राज्यों से हजारों पर्यटक राजगीर पहुंचते हैं। पर्यटक यहां विभिन्न स्थानों पर सिर्फ पिकनिक का आनंद ही नहीं लेते हैं, बल्कि राजगीर की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठाते हैं। नव वर्ष को लेकर राजगीर में खास उत्साह और रौनक ...