अमरोहा, दिसम्बर 31 -- अमरोहा। अखंड ज्योति कलश यात्रा बुधवार को नगर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम से शुरू हुई। अतरासी तिराहा, बटवाल, कोट, कटरा, कोतवाली, बड़ा बाजार, गंगा मंदिर होते हुए यात्रा मंडी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। हजारों लोगों ने दीप दर्शन व कलश पूजन किया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने कलश उठाए, आठ महिलाओं ने पगड़ी पहन कर वाहन चलाएं व 24 कन्याओं ने ध्वज लेकर राष्ट्रीय भावना जागृत कर उद्घोष किया। वहीं आवास विकास प्रथम कॉलोनी में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन भी हुआ। शाम में सुबोध नगर कॉलोनी में सामूहिक दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के अलावा अन्य श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य ट्रस्टी मीर, जिला संयोजक राकेश शर्मा, जोन समन्वयक अशोक कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह चौहान, डॉ.संयुक्ता चौहान, राजपाल सिंह,...