छपरा, जनवरी 1 -- मांझी। मांझी के रामघाट पर नए वर्ष को सेलिब्रेट करने पहुंचे सैकड़ों युवक व युवतियों की भीड़ उमड़ी। मौके पर पहुंचे सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव तथा एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने रामघाट पहुँचकर लोगों से बातचीत की तथा मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। डीएम व एसएसपी ने सीओ सौरभ अभिषेक तथा बीडीओ उपेन्द्र दास तथा नगर पंचायत की इयो रक्षा लोहिया और थानाध्यक्ष देव आशीष हंस से बातचीत की। इससे पहले गुरुवार की सुबह से ही स्थानीय प्रशासन द्वारा रामघाट पर समुचित पुलिस बल एवम गोताखोर आदि को तैनात कर दिया गया था। स्थानीय रेलपुल पर सेल्फी लेने वालों को रोकने हेतु ऊपर भी अलग से पुलिस की तैनाती की गई थी। इधर रामघाट पर पूरे दिन बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहा। घाट पर लगी चाट, छोले गोलगप्पे व जलेबी आदि की दुकानों पर दिन भर लोगों क...