वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नए साल की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। कैंटोमेंट स्थित महागिरजा में फादर जॉन अब्राहम ने प्रार्थना कराई। मिंट हाउस चौराहा स्थित लाल चर्च में रेव्ह. इकबाल मसीह, सिगरा स्थित सेंट पॉल चर्च में रेव्ह. संजय दान, गोदौलिया स्थित चर्च में रेव्ह. स्टेविंस ने प्रार्थना कराई। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से इस साल हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी और नए साल को बेहतर बनाने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...