गाजीपुर, फरवरी 19 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवली गांव 16 वर्षीय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नवली गांव निवासी अशोक बनवासी की 16 वर्षीय पुत्री कलावती गुरुवार को दुकान से सब्जी लाकर घर में भोजन बनाया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से उसके रोने की आवाज सुनाई दी। परिजन दौड़कर पहुंचे तो उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ी हुई थी। घबराए परिजन उसे तत्काल भदौरा अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां भगनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.