कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। एसपी अनुदीप सिंह के आदेश पर जिले में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं खरीद-बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कोडरमा थाना अंतर्गत चाराडीह मैदान स्थित एक गुमटी में अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही थी। दूसरी सूचना, नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारो मंडी होते हुए देवीपुर की ओर मोटरसाइकिल से अवैध शराब के परिवहन से संबंधित थी। पहले चाराडीह मैदान स्थित गुमटी पर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन गैलन में रखा कुल 55 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। मौके से उपेंद्र यादव उर्फ बाजो यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने बताया कि तिलैया निवासी महेंद्र यादव द्वारा उसे शराब की आपूर्ति की जाती थी, जिसे वह आम लोगों को बेचता था। वहीं नवलशाही थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा च...