गिरडीह, जून 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना अंतर्गत घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के लतबेद ग्राम निवासी तथा उपमुखिया के पति 45 वर्षीय मो. कुदुस अंसारी की मौत सड़क हादसे में सोमवार शाम खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह के समीप हाइवा की चपेट में आने से हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के चन्दरखो पंचायत के उपमुखिया मुनेजा खातून के पति मो. कुदुस अंसारी अपने किसी प्रवासी मित्र को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। देर शाम करीब 07 बजे अपनी बाइक से वह अपने घर घोड़थम्बा के लतबेद वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा बीआर 01 जेएम 6508 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय नवलशाही थाना की पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.