कोडरमा, जनवरी 4 -- डोमचांच। नवलशाही थाना पुलिस ने रविवार को अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। जानकारी के अनुसार, नीमाडीह नदी घाट से दो ट्रैक्टर बच्छेडीह की ओर अवैध बालू ले जा रहे थे। गश्ती दौरान पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोका और चालकों से बालू परिवहन के कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले आई। वहीं, डोंगोडीह क्षेत्र में भी एक और ट्रैक्टर अवैध बालू लदे पुलिस की निगरानी में पकड़ा गया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि सभी तीनों ट्रैक्टरों की जानकारी खनन विभाग को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.