बगहा, फरवरी 5 -- योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के कौलापुर स्थित बिहारी यादव के टोला में खटहा नदी के किनारे की गई। पुलिस की अचानक की गई छापेमारी से इलाके में अफरातफरी मच गई। छापेमारी के दौरान शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन महिला धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गईं। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं की पहचान कर ली है और उनके नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खटहा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर देशी चुलाई शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है...