बगहा, जून 16 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र की ढढ़वा पंचायत के पिपरपाती गांव में शनिवार देर रात में मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई नवलपुर पुलिस पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने हमला कर दिया है। किसी तरह पुलिस वहां से जान बचाकर निकली। हमले में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार समेत आठ महिला-पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज योगापट्टी सीएचसी में कराया गया। सीएचसी के डॉ. बब्लू कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, दरोगा एकता कुमारी, जमादार आलोक कुमार, संजय कुमार पुलिस बल गिरधारी राम, दिनेश कुमार, चंद्रिका यादव व जीउत राम का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.