औरैया, जनवरी 13 -- कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के बिहारीपुर में चल रहे चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के तीसरे मैच में नवलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए औरैया देहात को 30-26 अंकों से मात दी। अंतिम क्षण तक चले रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने जबरदस्त कौशल, दमखम और तालमेल दिखाया, जिससे दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। मैच की शुरुआत भाजपा नेता व समाजसेवी आदेश शुक्ला उर्फ बीनू शुक्ला द्वारा खिलाड़ियों से परिचय लेकर और टोर्नामेंट की औपचारिक घोषणा के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता समिति के अनुसार फाइनल मुकाबला देर रात दूधिया रोशनी में खेले जाने की घोषणा की गई है। इसमें खिलाड़ियों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था, मैदान की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.