महाराजगंज, फरवरी 9 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए नवलपरासी जिले में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्रराज कँडेल को जिले के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव अभियान की कमान सौंप दी गई है। केंद्रीय समिति ने उन्हें निर्वाचन परिचालन संयोजक नियुक्त करते हुए उम्मीदवारों को विजय दिलाने की विशेष जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पत्र में निर्वाचन क्षेत्र नंबर 1 के उम्मीदवार विनोद कुमार चौधरी और क्षेत्र नंबर 2 के उम्मीदवार भीम बहादुर थापा (भरत) के पक्ष में माहौल बनाने, पार्टी इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने और चुनावी गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया गया है। पत्र पर पार्टी सभापति गगनकुमार थापा के हस्ताक्षर हैं। पूर्व में नामांकन संबंधी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.